फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शिव रात्रि पर नयाबांस गांव में कावड़ियों से मारपीट का मामला

शिव रात्रि पर नयाबांस गांव में कावड़ियों से मारपीट का मामला

Tue, 01 May 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
शिव रात्रि पर नयाबांस गांव में कावड़ियों से मारपीट का मामला
फ्लैग : शिवरात्रि पर डाक कावड़ियों से मारपीट का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : नयाबांस के 17 युवकों को मिली क्लीनचिट, दोनों पक्षों में समझौता
झज्जर जिले के अकेड़ीमदनपुर के युवक ने कराया था सांपला थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांपला के नयाबांस गांव में दस माह पहले झज्जर के कावड़ियों से मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। समझौता पत्र दाखिल होने के बाद एडीजे फखरुद्दीन की अदालत ने सोमवार को सतपाल, चंद्रशेखर व मोहित सहित 17 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी।

मामले के अनुसार झज्जर जिले के गांव अकेड़ी मदनपुर निवासी 20 वर्षी मुनेश ने सांपला थाने में शिकायत दी थी कि 15 जुलाई 2017 को वह अपने साथियों के साथ हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर बाघोत स्थित शिव मंदिर की ओर जा रहा था। रास्ते में जब नयाबांस गांव से गुजरने लगे तो गांव के अंदर दो दर्जन से ज्यादा युवक खड़े थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़े में दूबलधन गांव निवासी रवींद्र, सोमबीर, आशीष व जीतू निवासी चिमनी, योगेश, सुनील व भोला निवासी अकेड़ी मदनपुर निवासी घायल हो गए। उन्हें पीजीआई में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने गांव के अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच के बाद 17 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जो नयाबांस गांव के रहने वाले थे। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास शुरू कर दिए। क्योंकि दो दर्जन युवकों के भविष्य का मामला था। पंचायत के बाद पीड़ित पक्ष शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद समझौता पत्र अदालत में दाखिल किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed