फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोली और सैंपल गायब करने वाला डॉक्टर चढ़ा पुलिस के हत् थे

गोली और सैंपल गायब करने वाला डॉक्टर चढ़ा पुलिस के हत् थे

Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोली और सैंपल गायब करने वाला डॉक्टर चढ़ा पुलिस के हत्
थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
तिहाड़ा में पिछले दिनों गिरदावर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। चिकित्सक ने भी गुनाह कबूल करते हुए गोलियां एवं सैंपल बोरवेल में डालने की बात स्वीकार की है। मंगलवार देर रात तक बोरवेल से गोलियां और सैंपल निकालने की कार्रवाई चलती रही। गौरतलब है कि गांव तिहाड़ा निवासी गिरदावर सत्यवीर भिवानी में तैनात था। 16 जुलाई को वह घर के बाहर बैठा था। इस दौरान एक कार उनके घर के सामने आकर रुकी। कार सवार लोगों में से दो सत्यवीर के पास आए। सत्यवीर ने पत्नी को अंदर से कुर्सी लाने भेज दिया। तभी उक्त लोगों ने सत्यवीर पर अंधाधुंध गोलियां दाग दी। घटना में 13 गोलियां लगने से सत्यवीर की मौत हो गई थी।

चिकित्सक के घर से किए सैंपल गायब
सत्यवीर के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों का बोर्ड गठित किया गया। पोस्टमार्टम के बाद तीन गोलियां एवं सैंपल एक डॉक्टर के क्वार्टर पर रखे। थे। इस पर बावल अस्पताल के डॉ. एलसी यादव शाम को उनके घर पहुंचा। यहां उसने चुपके से गोलियां एवं सैंपल रिपोर्ट चुराकर बोरवेल में डाल दी। इसके बाद तीनों डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


यूं आया शक के घेरे में
सूत्र बताते हैं कि पुलिस जब भी पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंचती तो डॉ. एलसी यादव बीच में आ जाता। यह कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास करता, इससे पुलिस को इस पर शक हो गया। फिर पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया। डॉ. यादव ने बताया कि उसने गोलियां एवं रिपोर्ट चुराकर बोरवेल में डाल दिए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस देर रात तक इन्हें बोरवेल से निकालने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों किया ऐसा
डॉक्टर द्वारा गुनाह कबूल करने के बाद अभी भी पुलिस के सामने कई गुत्थी उलझी हुई है। सबसे पहले तो यह सवाल उठता है कि आखिर डॉ. एलसी यादव ने ऐसा क्यों किया। क्या उसका हत्या आरोपियों से कोई संबंध था या उसने पैसों के लालच में ऐसा किया। ऐसा भी हो सकता है कि डॉ. यादव बोर्ड में नियुक्त किसी चिकित्सक से भी द्वेष निकालना चाह रहा हो। अभी यह सब कुछ पुलिस की आगे की जांच में ही साफ हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने पिछले दिनों दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर महापंचायत की थी। वहां कोसली डीएसपी ने शीघ्र ही आरोपियों का आश्वासन दिया था।


पुलिस ने मामले में एक चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है। चिकित्सक ने सबूत बोरवेल में डालने का गुनाह कबूल कर लिया है। अब इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। साथ ही अन्य पहलुुओं की भी जांच की जाएगी।
-सुरेंद्र, एसएचओ, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed