{"_id":"5aca87204f1c1bdc618b66b6","slug":"131523222304-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में बेखौफ बदमाश आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बने है। शहर के नाईवाली चौक के समीप सब्जी मंडी में फल व सब्जी के थोक विक्रेता से देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर करीब पचास हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को काबू लिया है।
पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी राकेश अरोड़ा की नाईवाली चौक के समीप सब्जी मंडी में थोक की दुकान है। रात करीब नौ बजे राकेश और मुनीम जगदीश दुकान में बैठकर दिनभर के हिसाब को मिलान कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां आए। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को धमकाते हुए नकदी लूटने का प्रयास किया। व्यापारी ने विरोध भी किया, लेकिन गोली मारने की धमकी देकर पचास हजार रुपये से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। व्यापारी से लूट की सूचना के बाद मंडी में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापा मारी शुरू कर दी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देकर फरार बदमाशों में एक आरोपी को काबू कर लिया, जिसकी पहचान माता चौक निवासी जोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाश से करीब साढे़ 18 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। व्यापारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपराधिक प्रवृति का है बदमाश
पुलिस द्वारा गिरफ्तार जोनी पिछले करीब 15 दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। मारपीट के एक मामले में वह जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद अपने साथी के साथ मिलकर व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
व्यापारी की शिकायत के बाद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक बदमाश को काबू कर लिया है। बदमाश का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
-एसआई महिपाल, जांच अधिकारी शहर थाना