{"_id":"5a665ae74f1c1ba3268b5e5b","slug":"131516657383-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया अभियान, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया अभियान, हंगामा
Updated Tue, 23 Jan 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ जीआरपी ने चलाया अभियान, हंगामा
रोहतक। गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ व जीआरपी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया। यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा। रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी होने के विरोध में युवक ने हंगामा किया। किसी तरह उसे शांत कराया गया। गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ व जीआरपी पिछले कई दिन से अलर्ट है। अधिकारियों के निर्देशानुसार सोमवार को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन व विभिन्न ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया। यात्रियों को चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया। रोहतक निवासी सुनील अपने दोस्त को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर गए थे। इसी बीच उनकी बाइक चोरी कर ली गई। बाइक चोरी के विरोध में युवक ने हंगामा किया। थाने पर मामले की तहरीर दी। जीआरपी थाना इंचार्ज नरेंद्र कुमार का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। हरियाणा में हो रही रेप की घटना को लेकर भी जीआरपी विशेष सक्रियता बरत रही है। यात्रियों को अनजान लोगों के बहकावे में नहीं आने की अपील की जा रही है।