फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सड़क हादसों में कांग्रेस नेता के भाई सहित तीन की मौत

सड़क हादसों में कांग्रेस नेता के भाई सहित तीन की मौत

Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में कांग्रेस नेता के भाई सहित तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले में अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में कांग्रेस नेता के भाई सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। जानकारी अनुसार शहर के सेक्टर-तीन निवासी हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजीत तोंगड़ का भाई 24 वर्षीय यशपाल रविवार रात बाइक से गांव बिठवाना से घर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर नांगल मूंदी में बोलेरो की टक्कर से घायल उपचाराधीन सरला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना 25 अगस्त की है। तीसरी घटना में नारनौल रोड पर पीथड़ावास के पास डंपर की टक्कर से 54 वर्षीय गिंदोखर निवासी फतेह सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed