{"_id":"5ad90e194f1c1b62098b57f5","slug":"121524174361-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जासूस गौरव से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तानी जासूस गौरव से पूछताछ
Updated Fri, 20 Apr 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसआई की महिला एजेंट द्वारा गौरव से जासूसी कराने का मामला----
गौरव से हिसार और अंबाला के सेना के अधिकारियों ने की घंटों पूछताछ
- सीआईए की टीम भी दिनभर पूछताछ में जुटी रही
- पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां दीं, कोर्ट के आदेश पर आरोपी को दो दिन की और रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को देश की गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोपी गौरव को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे और दो दिन की पुलिस रिमांड पर दे दिया गया। हिसार, अंबाला के सेना के अधिकारियों ने सिविल थाने पर पहुंचकर आरोपी से घंटों तक पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां पुलिस व सेना के अधिकारियों को दी हैं।
रोहतक पुलिस ने सोनीपत जिले के गन्नौर निवासी गौरव को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। गौरव फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को देश की गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। पुलिस पूछताछ में में सामने आया था कि वह सेना भर्ती में शामिल होकर अहम जानकारियां आईएसआई एजेंट को भेज रहा था। यहीं नहीं सेना के हिसार, अंबाला, मेरठ सहित अन्य कैंट में भी सेंधमारी की साजिश रची गई थी। लखनऊ और मेरठ की एटीएस यानि आतंकवाद निरोधक दस्ता की टीम ने भी आरोपी से पूछताछ की थी।
वीरवार को आरोपी का तीन दिन का रिमांड पूरा हो गया। जिस पर आरोपी को सिविल थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपी को दो दिन के ओर रिमांड पर लिया। सिविल थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि वीरवार को आरोपी से अंबाला, हिसार के सेना के अधिकारियों ने भी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां सेना व पुलिस को दी है।
विज्ञापन
नहीं मिलने पहुंचे परिजन
वीरवार को भी आरोपी के परिजन उससे मिलने के लिए नहीं पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पिता से मिलने की बार-बार गुहार लगा रहा था। मगर पिता दिल्ली होने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी आरोपी से मिलने को तैयार नहीं हैं। आरोपी का कहना था कि सिर्फ एक बार परिजनों से बात करा दें।