{"_id":"5ac0038a4f1c1bd1618b4cca","slug":"121522533258-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहता संचालक पर तानी पिस्टल, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आहता संचालक पर तानी पिस्टल, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो---
अहाता संचालक पर तानी पिस्टल, सीसीटीवी कैमरे में कैद
- शहर की डीएलएफ कॉलोनी में दो युवक पहुंच गए थे हमला करने
- तीसरे युवक ने किसी तरह बचाई जान,
सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की डीएलएफ कॉलोनी में दुकान के विवाद को लेकर दो युवकों ने अहाता संचालक के साथ गाली गलौच की। यही नहीं पिस्टल भी तान दी। मौके पर पहुंचे एक अन्य युवक ने किसी तरह अहाता संचालक की जान बचाई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी पास में ही लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए हैं।
डीएलएफ कॉलोनी निवासी कुलवंत सिंह सुभाष रोड पर किराए की दुकान में अहाता चलाते चले आ रहे हैं। बताया गया कि दुकान मालिक ने कुछ दिन पूर्व ही दुकान को किसी अन्य किराएदार को किराए पर दे दिया था। मगर दूसरे किराएदार ने भी कुलवंत को ही दुकान को सौंप दिया था तथा खुद ही अहाता चलाने की बात कही थी। कुलवंत ही अहाता चला रहा था। कुलवंत का आरोप है कि जिसको लेकर दुकान मालिक का उसके साथ विवाद भी हो गया था। आरोप है कि दुकान मालिक और एक अन्य युवक शनिवार को उसके घर में घुस आए। यही नहीं उसके साथ गाली-गलौच की। इसके बाद जान से मारने तक की धमकी दे डाली। यही नहीं एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। बाद में एक अन्य युवक ने किसी तरह अहाता संचालक की जान बचाई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आर्य नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, आरोपी पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।