फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाथरूम साइट स्टोरी

बाथरूम साइट स्टोरी

Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाथरूम साइट स्टोरी
दो घंटे बाद कह दिया, इस दुनिया में नहीं रहा तुम्हारा बच्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। महिला के पति टिंकू ने बताया कि दो घंटे इधर-उधर भटकाने के बाद स्टाफ नर्स ने उन्हे बताया कि उनका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद परिजनों की आंखों से आंसू बहने लगे और वहां हंगामा शुरू हो गया। उसका आरोप है कि यदि चिकित्सक व स्टाफ नर्स उसकी पत्नी का सही से उपचार करते तो आज उनका बच्चा जीवित होता। उन्होंने बिना नाम के डाक्टर व स्टाफ नर्सों के खिलाफ उनकी लापरवाही से बच्चे की मौत होने का मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
डाक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, बिसरा जांच को भेजा
नागरिक अस्पताल के तीन चिकित्सकों डॉ. छवि राठी, डॉ. रीटा गोयल व डॉ. दिनेश छिल्लर के बोर्ड ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम किया। बोर्ड ने मौत के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और बिसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कोई कार्रवाई हो सकेगी। वहीं पीडित परिवार के लोगों का कहना है कि चिकित्सकों व स्टॉफ नर्सों को बचाने के लिए बिसरा मधुबन भेजा गया है। उनका कहना है कि विभाग अपने कर्मचारियों को बचाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला की बता दी गलती
लेबर रूम की इंचार्ज डॉ. पूनम ने अपना व स्टाफ का बचाव करते हुए पूरे मामले के लिए महिला को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब महिला की हालत ऐसी थी तो उसे खुद शौचालय में नहीं जाना चाहिए था। जिस दौरान महिला लघुशंका के लिए गई है, उसी समय हो सकता है कि बच्चे की सांस की नली में पानी भर गया। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिला के परिजनों ने अपनी शिकायत में किसी का नाम लिखकर नहीं दिया था। उन्होंने केवल डाक्टर व स्टाफ नर्सों की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत होने की बात कही है। उसके आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है और इसमें जिसका भी नाम सामने आएगा, उसका नाम शामिल कर लिया जाएगा।

-कुलदीप देशवाल, एसएचओ सिटी थाना गोहाना
--
मामले की गहनता से होगी जांच
इस घटना की गहनता से जांच कराई जाएगी। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर दिलाया जाएगा और जिसकी लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर शासन को सूचित कर दिया गया है।
-डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed