फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दरिंदगी - नीरज- संशोधित

दरिंदगी - नीरज- संशोधित

Sun, 03 Feb 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
दरिंदगी - नीरज- संशोधित
रोहतक।
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म से आहत पिता आरोपियों को फांसी की सजा चाहता है। शनिवार की दोपहर जब राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा. प्रतिभा सुमन के साथ चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) चेयरमैन पीजीआई पहुंचे तो बच्ची के पिता ने कहा- साहब, आरोपियों को फांसी की सजा दो, नहीं तो सजा मैं दूंगा। आहत पिता के इन शब्दों को सुनकर चेयरमैन ने तत्काल उसकी काउंसलिंग करने के लिए कहा ताकि वह कोई गलत कदम नहीं उठा सके।
दोपहर बाद करीब दो बजे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डा. राज सिंह सांगवान सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची से मिलने पीजीआई के वार्ड नंबर दो पहुंचे। दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक पीड़ित बच्ची, उसके पिता के साथ-साथ उपचार करने वाली महिला डाक्टरों से बातचीत की। वार्ड से बाहर आकर सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने बताया कि बच्ची की बच्ची सदमे से उबर रही है और उसके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। मगर बच्ची के साथ हुई वारदात की वजह से उसका पिता गहरे सदमे में है। बेटी के पास बैठे पिता ने कहा कि साहब, आरोपियों को फांसी की सजा दो। यदि उन्हें फांसी की सजा नहीं मिली तो सजा फिर मैं दूंगा। मेरी बच्ची के साथ उन्होंने जो किया, उसकी सजा मैं अपनी जान गवांकर भी देने के लिए तैयार हूं। इसके बाद डा. राज सिंह सांगवान ने उसे समझाते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और आरोपियों को सजा जरूर मिलेगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। डा. सांगवान ने पिता को शांत करवाने के लिए डाक्टरों को तत्काल उसकी भी काउंसलिंग करने के लिए कहा ताकि वह भविष्य में किसी भी गलत तरह का कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन

वहीं, बच्ची का उपचार करने वाली महिला डाक्टरों ने बताया कि गंभीर हालत होने की वजह से बच्ची को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था। जिस समय बच्ची पीजीआई में आई थी, उस समय वह गहरे सदमे में थी। बच्ची के साथ डाक्टरों ने घुल मिलकर बातें कीं ताकि वह अपने साथ हुई घटना को धीरे-धीरे भूल सके। जिसका असर हुआ कि बच्ची अब सदमे से उबरने लगी है और उसके स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। डाक्टरों ने कहा कि यदि इसी तरह से सुधार हुआ तो बच्ची को जल्द घर भेज दिया जाएगा। अब पिता की भी काउंसलिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed