{"_id":"5b4e5b7c4f1c1b44748b55fe","slug":"11531861884-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारौर में हत्या प्रयास करने वाला गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारौर में हत्या प्रयास करने वाला गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : वीएस 3
कारौर में हत्या प्रयास करने वाला गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद
- हमलावर ने पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कारौर के अजय पर जान लेने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी नरेंद्र को पुलिस ने गिररफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में रंजिश रखते हुए हमलावर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
खरावड़ चौकी के एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हत्या प्रयास मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापे मारे। छापेमार कार्रवाई में कारौर से मुख्य आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया। यह 30 वर्षीय आरोपी सीआरपीएफ में तैनात है। इसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की थी। इसकी बंदूक व लाइसेंस बरामद कर लिया है। इससे पहले पुलिस 12 जुलाई को वारदात में शामिल रहे कारौर निवासी रोहताश को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि कारौर में रोहताश व आजाद सिंह के परिवार में कई वर्षों से दुश्मनी चली आ रही है। वर्ष 2010 में रोहताश के बेटे दीपक की हत्या हुई थी। इसमें आजाद सिंह व उसके परिवार के अन्य सदस्यों को सजा हो चुकी है। दीपक की हत्या का बदला लेने के लिए रोहताश ने अपने बेटे नरेंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। इनकी तलाश जारी है।
यह है मामला
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक कुलबीर ने बताया कि 11 जुलाई को सूचना मिली कि कारौर में अजय को गोली लगी है। इसे इलाज के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। अजय के भाई राजकुमार के बयान पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।