फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बच् चा चोरी मामला, पुलिस को अब टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

बच् चा चोरी मामला, पुलिस को अब टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 30 Apr 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
बच्
चा चोरी मामला, पुलिस को अब टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार
पीजीआई के लेबर रूम से बच्चा चोरी का मामला ----------
विज्ञापन

पुलिस को अब पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार

बच्चा चोरी मामले का खुलासा करने में पुलिस हो रही नाकाम साबित
- मधुबन में सभी 15 लोगों का कराया जा चुका है पॉलीग्राफी टेस्ट

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई के लेबर रूम से चोरी हुए बच्चे के मामले का खुलासा करने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पुलिस को अब किए गए पॉलीग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट के आने का इंतजार है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

रोहतक के डेयरी मोहल्ला निवासी रंजू ने 10 सितंबर को रोहतक पीजीआई में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के 15 मिनट बाद ही बच्चा लेबर रूम से चोरी हो गया था। इसके बाद परिजनों व अन्य सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद लापरवाही बरतने पर स्टाफ नर्स बलजीत कौर को सस्पेंड किया गया था। फिर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। इसके बाद एसआईटी ने पीजीआई के डॉक्टर सहित 15 लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए चिह्नित किया था। अब इस मामले में सभी के पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस मामले का खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। एसएचओ पीजीआईएमएस मंजित मौर का कहना है कि अब पॉलीग्राफी टेस्ट रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर मामले का खुलासा न होने को लेकर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed