{"_id":"5ac0037e4f1c1beb618b4c06","slug":"11522533246-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से बातें करने पर प्रेमी की धुनाई, प्रेमिका ने हाथ की नस काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से बातें करने पर प्रेमी की धुनाई, प्रेमिका ने हाथ की नस काटी
Updated Sun, 01 Apr 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से बात करने पर प्रेमी की धुनाई, प्रेमिका ने हाथ की नस काटी
- मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी
- यूपी के रहने वाले है दोनों, प्रेमिका को अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बजरंग भवन मंदिर के पास पार्क में प्रेमी युगल को आपस में बैठकर बात करना महंगा पड़ गया। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया तथा प्रेमी की धुनाई की। बाद में प्रेमिका को उसके परिजनों क ो सौंप दिया। जहां पर प्रेमिका ने हाथ की नस काट ली। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार को बजरंग भवन मंदिर के पास पार्क में यूपी का प्रेमी युगल बैठकर बातें कर रहे थे। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने की सूचना पाते ही एक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा प्रेमी पर जबरदस्ती प्र्रेमिका को अपने साथ लाने का आरोप लगाया। इस दौरान प्रेमी की खूब धुनाई की गई। बाद में प्रेमी मौके से फरार हो गया। लोगों ने प्रेमिका को उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि प्रेमिका प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। प्रेमी के पास जाने को प्रेमिका ने खूब हंगामा किया। बाद में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। जहां पर प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काट ली। आनन-फानन में प्रेमिका को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली है। फिर भी जांच की जा रही है।
युवक करता है दुकान
लोगों ने बताया कि युवक यूपी के एक जिले का रहने वाला है तथा पिछले काफी समय से रोहतक में ही रहकर नाई की दुुकान कर रहा है। जबकि लड़की भी यूपी के एक जिले की रहने वाली है तथा अपने परिजनों के साथ रहती है।