{"_id":"5b2eb7504f1c1b254d8b8118","slug":"111529788240-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजारी देविंद्र बिच्छू समेत तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास हजारी देविंद्र बिच्छू समेत तीन पकड़े
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला, कलानौर में लूट व रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार
- सीआईए-2 के हाथ लगी बड़ी सफलता
आज मामले का खुलासा कर सकती है पुलिस, पचास हजारी देविंद्र उर्फ बिच्छू के भी पकड़े जाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। छह दिन पहले सांपला और कलानौर में फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने और तीन व्यापारियों से लूट करने वाले तीन बदमाशों को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में बिच्छू गैंग का सरगना देविंद्र बिच्छू भी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। आज पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। बदमाशों के पकड़े जाने के बाद व्यापारियों ने कलानौर में होने वाला धरना स्थगित कर दिया।
सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने सांपला और कलानौर में लूट की तीन व रंगदारी मांगने की एक घटना को अंजाम दिया था। घटना के खुलासे को पुलिस से लेकर एवीटी, सीआईए लगी हुई थी मगर सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी। पुलिस ने दावा किया था कि घटना को देविंद्र उर्फ बिच्छू व सांपला के कालिया समेत तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। आनन-फानन में बिच्छू गैंग के सरगना देविंद्र पर पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस दो दिन से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
सहकारिता मंत्री के मैसेज पर धरना किया स्थगित
सूत्रों के अनुसार घटना का खुलासा न होने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश था। शनिवार को व्यापारियों की बैठक कलानौर में होनी थी। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना दिया जाना था। कलानौर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बंटी बठला का कहना है कि उनके पास सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का मैसेज आ गया था, जिसके बाद बैठक नहीं की गई। फिलहाल धरने को भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पहले की रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम अंजाम
- कलानौर व सांपला में लूट और रंगदारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने किया खुलासा
- कई दिन से कर रहे थे व्यापारियों की रेकी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सांपला और कलानौर में बदमाशों ने व्यापारियों के साथ रेकी के बाद ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है।
सूत्रों के अनुसार, घटना से कई दिन पहले ही बदमाश कलानौर व सांपला पहुंच गए थे। यहां के बाजार में व्यापारियों की रेकी की। पुलिस की गतिविधियों का भी जायजा लिया। प्री प्लानिंग के तहत ही वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ऐसे वक्त वारदात को अंजाम देने के लिए गए, जब पुलिस वहां पर गश्त नहीं होती। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खेतों में जाकर छिप गए थे।
वर्जन
व्यापारी एकता और मजबूत संगठन के चलते कलानौर और सांपला में गोलीकांड के आरोपी बिच्छू गैंग के पांचों अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में। यह कलानौर और सांपला के व्यापारियों का संघर्ष और रोहतक पुलिस की मुस्तैदी के साथ मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के अथक प्रयासों का परिणाम है। हरियाणा व्यापार मंडल हरियाणा सरकार, रोहतक पुलिस तथा कलानौर व सांपला के व्यापारियों का धन्यवाद करती है जिन्होंने इस संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखा और संगठन पर भरोसा रखा।
- विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल