फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   परिवार के साथ खाना खा रहे दवाई व्यापारी को मारी गोली

परिवार के साथ खाना खा रहे दवाई व्यापारी को मारी गोली

Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ खाना खा रहे दवाई व्यापारी को मारी गोली
ढाबे पर परिवार के साथ खाना खा रहे दवा व्यापारी को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

- घायल को पीजीआई में कराया गया भर्ती, गोली किसने मारी, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी दवाई व्यापारी को कच्चा बेरी रोड स्थित रामचंद्र ढाबे पर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार दी गई। गोली पैर पर लगने के कारण दवाई व्यापारी घायल हो गया। आनन फानन में घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। गोली किसने व कैसे मारी, यह पता नहीं लग सका। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी पिंकू रंजन ने बताया कि उसके चाचा देविंद्र रंजन दवाओं के सप्लायर है। रविवार की रात करीब 11 बजे पत्नी निधि व बेटी आकांक्षा व प्रेरणा के साथ खाना खाने के लिए कच्चा बेरी रोड स्थित रामचंद्र ढाबे पर पहुंचा। परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहा था। बताया कि इसी बीच अचानक ही किसी ने पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज से यहां पर खाना खा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। गोली मारने वाला का कोई पता नहीं लग सका। मामले की सूचना पाते ही सिटी थाना एसएचओ जगबीर मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। घायल की हालत गंभीर बनी है। दवाई व्यापारी को किसने गोली मारी, यह पता नहीं लग सका। पिंकू ने किसी से रंजिश की बात से भी इनकार किया है।
विज्ञापन


देविंद्र के पैर में परिवार समेत खाना खाते समय गोली लगी है। किसने गोली मारी, यह पता किया जा रहा है। परिवार ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगबीर, एसएचओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed