फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आंधी के दौरान मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत

आंधी के दौरान मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत
फोटो परिचय
विज्ञापन

आरओएच-1 से लेकर आरओएच 4 तक
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे सीतापुर निवासी मृतक राघवेंद्र के साथ कार्य करने वाले युवक व अन्य।
----
तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी पर सो रहा युवक तूफान में पड़ोस की पहली मंजिल पर गिरा, मौत
- महावीर कॉलोनी में मंगलवार की रात आए तूफान में 22 वर्षीय युवक करीब 25 फुट नीचे पड़ोसी के घर में गिरा
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सीतापुर का रहने वाला युवक टेंट लगाने का काम करता था
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महावीर कॉलोनी में मंगलवार देर रात आए तूफान से करीब 25 फुट की ऊंचाई से गिरकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बिजली नहीं आने की वजह से युवक तीसरी मंजिल की छत पर बनी पानी की टंकी पर सोने गया था। तूफान की चपेट में आकर वह पानी की टंकी से पड़ोसी के मकान की पहली मंजिल पर जा गिरा। बुधवार सुबह उसके साथियों ने खून से लथपथ शव देखा तो युवक के मालिक और पुलिस को खबर दी।
मूलरूप से यूपी के जिले सीतापुर का निवासी राघवेंद्र (22) महावीर कॉलोनी में रह रहा था। वह तीन महीने से महावीर कॉलोनी निवासी योगेश के टेंट हाउस में काम कर रहा था। यहां वह टेंट लगाने का काम करता था। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह सीमेंट की बनी पानी की टंकी के ऊपर जाकर सो गया। रात करीब ढाई बजे तूफान के साथ बारिश आई, इस दौरान वह पानी की टंकी से पड़ोसी के मकान की पहली मंजिल के पिछले हिस्से में गिर गया। तूफान और बारिश की तेज आवाज के चलते किसी को भी उसके गिरने पर आवाज नहीं आई। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसके साथी उसे खोजते हुए पानी की टंकी पर आए, लेकिन उसे नहीं पाया। पड़ोसी के घर पर नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया। सभी पड़ोसियों को जगाकर उनके घर पहुंचे, लेकिन राघवेंद्र की जान जा चुकी थी। मजदूरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची और जांच की। पोस्टमार्टम के बाद शव साथी मजदूरों को सौंप दिया गया, जो शव को लेकर सीतापुर रवाना हो गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तूफान के दौरान असंतुलित होकर गिरने से हुई मौत का लग रहा है। हत्या के पहलू पर भी जांच की जा रही है। हो सकता है कि किसी ने तूफान के दौरान धक्का दे दिया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बिजली गुल होने पर टंकी पर सोने गया था राघवेंद्र
राघवेंद्र के साथ कार्य करने वाले दिलीप, गौतम आदि ने बताया कि साढ़े 11 बजे बिजली चली गई थी। गर्मी लगने पर राघवेंद्र छत पर सोने की बात कहकर गया था। उसे छत पर जाने से मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा था कि अब चाहे बिजली आए या नहीं, वह छत पर ही सोएगा।


- तूफान आने पर राघवेंद्र को बुलाने गया था ललित
दिलीप ने बताया कि तूफान के दौरान ललित उसे बुलाने के लिए भी गया था, लेकिन राघवेंद्र नहीं आया था। कई आवाज भी लगाई, लेकिन वह नीचे आने को राजी नहीं हुआ।

- पांच भाई व दो बहन, जल्द ही होने वाली थी शादी
दिलीप ने बताया कि राघवेंद्र के पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसके परिवार में पांच भाइयों के अलावा दो बहनें भी हैं। परिवार के लोग राघवेंद्र की शादी करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed