{"_id":"5ae4df7e4f1c1b9b098b7098","slug":"111524948862-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद हत्याकांड : गुस्साएं परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, काफी देर तक चलता रहा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनंद हत्याकांड : गुस्साएं परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, काफी देर तक चलता रहा हंगामा
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमए-1 व 2 : पोस्टमार्टम हाउस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से उलझते कारौर के लोग।
-----
कारौर गांव का आनंद हत्याकांड
गुस्साएं परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर माने
पुरानी रंजिश के चलते कारौर में कर दी गई थी पूर्व सरपंच के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या
एक आरोपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया शव का अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला/रोहतक।
क्षेत्र के कारौर गांव में पुरानी रंजिश में हुई पूर्व सरपंच के भाई की हत्या के मामले में परिजनों ने शनिवार को पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने से इनकार कर दिया। काफी देर तक पीड़ित पक्ष के लोगों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ही परिजन शांत हुए। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को क्षेत्र के कारौर गांव में चली आ रही दशकों पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मुकेश ने अनिल छिंपी समेत बीस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रात अधिक होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पीजीआई में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के समय पीड़ित परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने तथा बार बार मांग करने के बाद भी शस्त्र का लाइसेंस नहीं देने का आरोप लगाते हुए शव को ले जाने से इनकार कर दिया। पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। सांपला थाने के एएसआई से पीड़ित परिवार के सदस्यों की खूब नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर ही परिजन शव को लेकर गांव रवाना हुए। गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
--
आनंद हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुरानी रंजिश में ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-गजेंद्र सिंह, डीएसपी।
--
पुलिस सिर्फ आश्वासनों तक सीमित
मृतक के भाई धर्मपाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर कहा कि पुलिस सिर्फ परिवार को हर बार आश्वासन देती है। उन्हें मांग करने के बाद भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं अभी तक शस्त्र का लाइसेंस भी नहीं दिया गया है। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है।