फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल गया छात्र नहीं लौटा, परिजनों ने लगाया जाम

स्कूल गया छात्र नहीं लौटा, परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 03 Aug 2017 02:02 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल गया छात्र नहीं लौटा, परिजनों ने लगाया जाम
स्कूल गया छात्र नहीं लौटा, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
डेयरी मोहल्ला में घर से स्कूल के लिए निकला छठी कक्षा का छात्र घर वापस नहीं लौटा। कई जगह तलाश के बावजूद जब परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी। बुधवार दोपहर तक जब परिजनों को लड़के की कोई जानकारी नहीं मिली तो करीब दो बजे डेयरी मोहल्ला रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर शहर थाना प्रभारी और सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनीता मौके पर पहुंची। उन्होंने जल्द से जल्द बेटे की तलाश करने का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट बाद परिजनों ने जाम खोला।

डेयरी मोहल्ला का रहने वाले प्रीतम ने पुलिस में शिकायत दी कि वह गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता है। उसका बेटा अजय एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पड़ता है। मंगलवार सुबह वह स्कूल की ड्रेस पहनकर स्कूल गया था, लेकिन घर नहीं आया। देर रात तक घर वापस नहीं आने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन -
पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही छात्र की तलाश की परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
राजेश कुमार, प्रभारी थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed