फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोहर में दूधिया की हत्या के प्रयास का मामला

बोहर में दूधिया की हत्या के प्रयास का मामला

Fri, 25 May 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बोहर में दूधिया की हत्या के प्रयास का मामला
फ्लैग : बोहर में युवक की हत्या के प्रयास का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : बेटा दोषी करार, पिता और दोस्त को मिली क्लीन चिट
: दोषी को आज सुनाई जाएगी सजा, मकान निर्माण सामग्री गली से लेकर आने पर हुआ था विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बोहर गांव में तीन साल पहले तड़के साढ़े पांच बजे घूमने जा रहे युवक मनीष की हत्या के प्रयास के आरोप में गांव के ही युवक नवनीत को अदालत ने दोषी करार दिया है। जबकि उसके दोस्त रोहित को वारदात में शामिल होने व पिता जयनारायण को फरार होने में सहयोग करने के आरोप से बरी कर दिया। दोषी युवक को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।

मामले के अनुसार बोहर निवासी मनीष ने शिकायत दी कि मार्च 2015 में तड़के घूमने जा रहा था। रास्ते में वह नाई की दुकान के नजदीक पहुंचा तो पीछे से गांव के ही युवक नवनीत ने गोली मार दी, जो उसके कूल्हे में लगी। जबकि दूसरी गोली कंधे में लगी। उसने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपी अपने साथी रिठाल निवासी रोहित की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घायल मनीष को परिजनों ने पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक कई दिन मनीष का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसके पिता जयनारायण को हिरासत में लिया। पता चला कि जयनारायण ने उसे भागने में मदद की। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत मिल गई। मामले में पुलिस ने वारदात के एक माह बाद नवनीत व रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नवनीत ने खुलासा किया कि उसके पिता मकान बना रहे थे। मनीष उन्हें भवन निर्माण सामग्री गली से लेकर आने से रोकता था। जब उसने मनीष से कहा कि उसे भी धमकी देने लगा। सबक सिखाने के लिए फायरिंग की।
विज्ञापन


रूखी से युवक से खरीदा पिस्तौल
पुलिस के मुताबिक नवनीत अपने दोस्त रोहित के माध्यम से रूखी गांव के युवक विक्की से मिला। विक्की ने 50 हजार रुपये में देसी पिस्तौल व 10 कारतूस देने की बात कही। नवनीत ने 20 हजार रुपये देकर पिस्तौल व कारतूस ले लिया। कहा, 30 हजार रुपये बाद में दे देगा। पुलिस ने मामले में विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में जमानत के बाद दोबारा कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त व पिता पर आरोप साबित नहीं कर सकी पुलिस
तीन साल से जिला अदालत में केस की सुनवाई चली रही थी। सुनवाई के दौरान पुलिस व पीड़ित पक्ष दोषी करार नवनीत के दोस्त रोहित पर वारदात में शामिल होने और उसके पिता जयनारायण पर आरोपी के फरार होने में सहयोग करने के आरोप साबित नहीं कर सकी। कोर्ट ने गुरुवार को नवनीत को वारदात का दोषी करार दिया, जबकि रोहित व जयनारायण को बरी कर दिया। विक्की मामले में पीओ घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed