{"_id":"5a5bb3bb4f1c1b9f268b4755","slug":"101515959227-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव झांसा की छात्रा का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव झांसा की छात्रा का मामला
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की छात्रा की निर्मम हत्या पर झांसा में शोक की लहर
इस्माईलाबाद
गांव झांसा से लापता दसवीं कक्षा की छात्रा का शव जिला जींद के बूढ़ा खेडा गांव के नजदीक नहर के पास मिलने की खबर से गांव में मकर संक्रांति के त्योहार के दिन शोक की लहर दौड़ गई। छात्रा की निर्मम हत्या की खबर गांव में फैलते ही सुबह से ही लोग कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होने लगे। समाचार लिखे जाने तक छात्रा का शव गांव में नहीं पहुंचा था। इस संबंध में कस्बे की अनाजमंडी में भी एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रहलाद भगत शर्मा, एडवोकेट वरुण शर्मा, राजीव शर्मा, जगपाल तंवर, रामेश्वर चोपड़ा, रामचंद्र सोढ़ी, अभी तंवर आदि ने पहले दो मिनट का मौन रखकर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले दोषियों को जल्द से पकड़ कर कड़ी सजा देने और मृतक लड़की के परिजनों की आर्थिक मदद करने की मांग की। इस मौके पर मंडी प्रधान नसीब सिंह गुराया, अखिल भारतीय महासभा के उपप्रधान प्रहलाद भगत शर्मा, सनातन धर्म मंदिर कमेटी के प्रधान विनोद पपनेजा, राईस मिल प्रधान सतीश बंसल, महासचिव जितेंद्र पपनेजा, गो सेवा समिति के प्रधान हेमराज सिंगला, पूर्व ब्लाक प्रधान मोहनलाल भांवरा, गुरु द्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलवंत सिंह तथा अन्य संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।
क्या कहते है सरपंच पति
इस बारे में जब सरपंच के पति पुनीत मल से बात की तो उन्होंने कहा कि यह हैवानियत भरा काम है। आज तक इस क्षेत्र में ऐसी हैवानियत पहले कभी नहीं हुई। समस्त ग्राम पंचायत इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार के साथ है सरकार से मांग करते है कि ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा दी जानी चाहिए और पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करनी चाहिए।
अमर उजाला ने 11 जनवरी को प्रकाशित किया था यह समाचार
नाबालिग लड़की के संदिग्ध हालत में लापता होने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव झांसा वासी एक व्यक्ति ने थाना झांसा में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की शाम के समय गांव में ही दो जगह ट्यूशन पढ़ने जाती थी। हर रोज की तरह वह ट्यूशन पर गई लेकिन 8 बजे तक घर लौट कर नहीं आई तो उसके परिजनों ने ट्यूशन पढ़ाने वाली दोनों जगहों पर जाकर पता किया। उन्हें बताया गया कि उसकी लड़की ट्यूशन पर ही नहीं आई। उन्होंने लड़की को अपनी सभी रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल से बात कि तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच का जिम्मा एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपा गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द की लड़की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
इन मांगों रखा था राज्यमंत्री के समक्ष
-झांसा निवासी छात्रा की हत्या प्रकरण की जांच सीबीआई जांच कराई जाए
-9 जनवरी को छात्रा के लापता होने के बाद जांच में ढील बरते वाले पुलिस अधिकारी कार्रवाई की जाए
-पीड़ित परिवार ने सरकार द्वारा जांच जिम्मा एसआईटी देने पर असंतोष जताया
-पीड़ित परिवार को निर्भया कोष से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाये
-इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाये
-दोषी प्रभावशाली व्यक्ति भी हो सकते हैं, ऐसे तत्वों से सुरक्षा के लिए परिजनों को दो आर्म लाइसेंस दिए जाय