फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दीवार फांदकर थर्मल पावर प्लांट से हजारों रुपये का सामान चोरी

दीवार फांदकर थर्मल पावर प्लांट से हजारों रुपये का सामान चोरी

Wed, 21 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर थर्मल पावर प्लांट से हजारों रुपये का सामान चोरी
दीवार फांदकर थर्मल पावर प्लांट से हजारों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

दो युवकों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर के क्षेत्र में गांव ईशरपुर के नजदीक दो युवकों ने थर्मल पावर प्लांट की दीवार फांदकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।, वहीं कलानौर स्थित पेट्रोल पंप के इलेक्ट्रिक रूम से 15 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज एसआई गणेश प्रसाद रामबल ने बताया कि मंगलवार शाम दो युवकों ने थर्मल पावर प्लांट की दीवार फांदकर अंदर से कस्सी, बिजली की तार, बाल्टी, लोहे का सामान व स्क्रैप चोरी कर ली। जब आरोपी सामान चोरी कर रहे थे तो उसने उन्हें देख लिया। जैसे ही उसने आरोपियों को आवाज लगाई तो आरोपी सामान चोरी कर भागने लगे। उसने आरोपियों का पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक भागने में कामयाब रहा। आरोपी ने जब उसने पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रामपुर माजरा निवासी सोनू के रूप में बताई। जबकि भागे हुए युवक की पहचान बंटी के रूप में बताई। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप से 15 हजार का सामान चुराया
सहारनपुर के बुल्लेवाला निवासी रजनीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कलानौर स्थित कलया फीलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर काम करता है। 19 जून की रात को अज्ञात ने पेट्रोल पंप के इलेक्ट्रिक रूम में घुसकर एक फायर सिलेंडर, एक बैटरी व एक कूलर चोरी कर लिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइक चोरी :
गांव खजूरी निवासी अजय सैनी ने बताया कि वह 20 जून को बाइक पर जिला सचिवालय में किसी काम से आया था। उसने बाइक सचिवालय में खड़ी की थी। जब वह काम खत्म करके वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, गांव चंगनौली निवासी अरूण ने बताया कि चोरों ने 19 जून को उसकी बाइक को नेहरू पार्क से चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed