फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, kidnap, police, cousin brother, rohtak, student, haryana

सिलाई सेंटर के बाहर से ममेरे भाई ने छठी कक्षा की छात्रा का किया अपहरण

Wed, 04 May 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 04 May 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
crime, kidnap, police, cousin brother, rohtak, student, haryana
kidnapping - फोटो : Demo pic
लाखनमाजरा स्थित एक सिलाई सेंटर के बाहर से छठीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने छात्रा के मामा के बेटे पर आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को एक सप्ताह तक चक्कर कटवाने के बाद केस दर्ज किया। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में छात्रा के मामा के बेटे मोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लाखनमाजरा निवासी छात्रा के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन छठीं कक्षा में पढ़ाई करती है। वह स्कू ल से आने के बाद शाम को सिलाई सीखने के लिए सेंटर पर जाती है। छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन 24 अप्रैल को सिलाई सेंटर पर गई थी। आरोप है कि जैसे ही वह सिलाई सेंटर के बाहर पहुंची तो आरोपी मोनू ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर ले गया। मोनू किराये पर गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन


देर शाम तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सिलाई सेंटर जाकर उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन यहां छात्रा के बारे में पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने आसपास और अपनी रिश्तेदारों से छात्रा के बारे में सूचना ली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को आरोपी मोनू के बारे में शिकायत दी। लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। परिजनों के बार बार थाने में चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed