फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crime in Rohtak

किलोई में चारा लेने जा रहे दंपति से सोने की चेन छीन हवाई फायर कर फरार हुए तो रिठाल में युवक से सात हजार की नकदी छीनी

Thu, 12 Sep 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crime in Rohtak
रोहतक । जिले में बुधवार सुबह बेखौफ बाइकर्स ने आठ किलोमीटर की दूरी पर 80 मिनट में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात में किलोई में चारा लेने घर से निकले दंपती से सुबह सवा सात बजे पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन लूट ली। इस दौरान बाइकर्स ने हवा में तीन फायर भी किए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुई। रिठाल में दूध सप्लाई करने जा रहे युवक से सात हजार रुपये लूटे। दोनों ही जगह बाइक सवार दो युवक नजर आए। वारदात स्थलों के बीच करीब आठ किलोमीटर की दूरी है। पुलिस ने केस दर्ज कर बाइकर्स की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किलोई निवासी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह सुबह करीब सात बजकर दस मिनट पर अपनी पत्नी के साथ खेत में चारा लेने के लिए घर से निकला था। चारा लेकर लौटते समय गांव की सड़क पर ही बाइक सवार दो युवक पास आए। उन्होंने रास्ता रोक लिया। उनमें से एक ने पिस्तौल निकाल कर हवा में गोली चलाई और उसको अपनी पत्नी के गले की सोने की चेन निकालने के लिए कहा। पिस्तौल के डर से उन्होंने चेन दे दी। इसके बाद बाइक सवारों ने फिर से फायर किया और फरार हो गए। कुछ दूर जाकर एक गोली और चलाई। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रिठाल में बाइक सवार युवकों ने साढ़े आठ बजे दूध विक्त्रस्ेता को लूटा। गांव में ही एक निजी कंपनी को दूध सप्लाई करने जा रहे युवक का बाइक सवार ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसे पिस्तौल दिखाकर सात हजार रुपये लूट और भाग गए। इस घटना के बारे में उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू की।
दोनों वारदातों को अंजाम देने वाले हो सकते हैं एक ही बाइकर्स
लोगों का अंदेशा है कि किलोई में दंपती को लूटने वाले बाइक सवारों ने ही रिठाल में वारदात को अंजाम दिया। इन दोनों वारदातों के बाद लोगों ने एक जैसी सफेद रंग की बाइक देखने का दावा किया है। इस पर भी दो ही युवक सवार थे। दोनों ने ही जींस व टी-शर्ट पहन रखी थी।

पुराने मामलों में पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग
बाइक सवार स्नेचरों का खौफ बरकरार है। जिले में लगातार स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे बाइकर्स पुलिस के लिए चुनौती बने हैं। इन स्नेचर्स का कोई अता पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस की टीम स्नेचरों की तलाश में जुटी है। इसके बावजूद ये पहेली बने हैं।
बाइक सवारों के चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
एएसआई सुरेश, जांच अधिकारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed