फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crime control will now be done from dial 112, increased number of illegal weapons

डायल 112 से अब होगा क्राइम कंट्रोल, अवैध हथियार रखने वालों की बढ़ी तादाद

Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime control will now be done from dial 112, increased number of illegal weapons
जिला पुलिस अब और हाईटेक होगी। लूट व झपटमारी की लगातार हो रही वारदात पर अंकुश लगाएगी। वहीं पिछले साल की अपेक्षा अवैध हथियार रखने वालों की तादात भी बढ़ी है। ऐसे में पुलिस अब डायल 112 के माध्यम से क्राइम कंट्रोल करेगी। इसके लिए मुख्यालय से रोहतक पुलिस को जीपीएस सिस्टम लगी 28 पीसीआर मिलेंगी। इसमें से चार पीसीआर आ चुकी हैं। इसमें दो अर्बन एस्टेट व दो शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस की दी गई हैं। झज्जर रोड पर एक पीसीआर शनिवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दो साल से देश व प्रदेश के साथ रोहतक जिला भी कोरोना की मार झेल रहा है। इसका असर सीएम सिटी रहे रोहतक पर भी पड़ा है। साल 2020 में कोरोना की पहली व 2021 में लोगों ने दूसरी लहर झेली है। इसका असर कानून व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। दो साल के पहले छह माह के अपराध के आंकड़ों पर नजर डाले तो अवैध हथियार रखने वालों की तादाद बढ़ी है। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, झपटमारी व चोरी की वारदात भी कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन

अब कंट्रोल रूम में आई कॉल जाएगी मुख्यालय
लूटपाट, झपटमारी से लेकर धोखाधड़ी की वारदात अंजाम देने के लिए अपराधी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। औसतन हर रोज 2 बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा रहे हैं। साथ ही ऑनलाइन एक-दूसरे से संपर्क कर लूट व झपटमारी की वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि पुलिस भी हाईटेक होगी। पूरे प्रदेश में हेल्प लाइन 112 चालू हो रही है। इसके तहत हर जिले में स्पेेशल पीसीआर भेजी जाएंगी। ये पीसीआर जीपीएस सिस्टम से लैस होंगी। जैसे ही पूरे प्रदेश में जहां वारदात होगी, तत्काल नजदीक की पीसीआर वहां पहुंचेगी। उक्त पीसीआर को मुख्यालय से ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार ने पीछे से मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी सहित चार घायल
मुख्यालय से रोहतक पुलिस को डायल 112 हेल्पलाइन योजना के तहत भेजी चार पीसीआर में से एक शनिवार की रात मायना गांव के पास सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी व कार चालक घायल हो गया।
शिवाजी कॉलोनी में तैनात सिपाही रवि ने शिकायत दी है कि पुलिस की टीम शनिवार की गश्त के दौरान सुबह साढ़े 3 बजे मायना गांव से रोहतक की तरफ आ रही थी। तभी मायना गांव के पास ब्रेकर पर पीछे से आ रही कार ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी की कार थोड़ी आगे चलकर खराब हो गई। पूछने पर चालक ने अपना नाम रितेश निवासी सेक्टर 4 रोहतक बताया। हादसे में सिपाही रवि के अलावा एएसआई तेजबीर, हवलदार नरेंद्र व कार चालक रितेश घायल हुए। पुलिस ने घायल रवि के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।

जल्द हरियाणा इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 शुरू हो रहा है। इसके तहत रोहतक पुलिस को जीपीएस सिस्टम लगी 28 पीसीआर मिलेंगी। इसमें से चार पीसीआर रोहतक आ गई हैं। जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम में जो भी कॉल आएगी, वह पंचकूला स्थित हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी जाएगी। पंचकूला से नजदीक के एरिया की पीसीआर को एक्टिव किया जाएगा। सीआईए, संबंधित थाना व चौकी पुलिस के अलावा पीसीआर भी मौके पर पहुंचेगी।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed