फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crane and Bhagat Singh parking contract to run till March 31, will be canceled from April 1

31 मार्च तक चलेगा क्रेन व भगत सिंह पार्किंग का ठेका, एक अप्रैल से होगा रद्द

Mon, 29 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Crane and Bhagat Singh parking contract to run till March 31, will be canceled from April 1
शहर में नो पार्किंग जोन से वाहन उठाने के लिए क्रेन व शहीद भगत सिंह पार्किंग का ठेका 31 मार्च तक ही चलेगा। एलओ ब्रांच की तरफ से पत्र जारी कर एक अप्रैल से ठेका रद्द कर दिया जाएगा। निगम आयुक्त से हरी झंडी मिलने के बाद एलओ ने फाइल पूरी कर ली है। उनका तर्क है कि 31 मार्च के बाद ठेका रद्द होने से एक माह की 1 लाख 80 हजार के करीब फीस निगम के खाते में आ जाएगी। जबकि भगत सिंह पार्किंग की फीस 36 हजार रुपये प्रति माह है।
विज्ञापन

24 फरवरी को हुई हाउस की बैठक में पार्षद राहुल देशवाल ने प्रस्ताव रखा था कि क्रेन ठेकेदार का ठेका रद्द किया जाए। क्योंकि ठेकेदार के कर्मचारी वाहन मालिकों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 17 के पार्षद एवं सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने शहीद भगत सिंह पार्किंग का ठेका रद्द करने की मांग की थी। हाउस ने सर्वसम्मति से दोनों ठेके रद्द करने का प्रस्ताव पास कर दिया। इसके बाद निगम ने अभी तक ऑर्डर जारी नहीं किए हैं। पूछने पर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि जल्द ही ठेका रद्द हो जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। एलओ सुरेंद्र गोयल का कहना है कि 31 मार्च तक ही ठेका चालू रहेगा। इससे निगम के खाते में एक लाख 80 हजार क्रेन ठेके की फीस व 36 हजार पार्किंग की फीस जमा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed