फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CPIM opposes giving maintenance of public toilets and parks to NGO

सार्वजनिक शौचालयों व पार्कों का मेंटेनेंस एनजीओ को देने का सीपीआईएम ने किया विरोध

Wed, 16 Nov 2022 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
CPIM opposes giving maintenance of public toilets and parks to NGO
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार को ज्ञापन देते सीपीआईएम के सदस्य। विज्ञप्ति
नगर निगम की ओर से सीएसआर के तहत पार्कों व सार्वजनिक शौचालयों की मेंटेनेंस आरडब्ल्यूए व एनजीओ को देने का सीपीआईएम ने विरोध किया है। उन्होंने निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर निगम ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीपीआईएम की जिला सचिव जगमती सांगवान ने बताया कि नगर निगम ने सार्वजनिक शौचालयों व पार्कों की सफाई का काम एनजीओ व आरडब्ल्यूए को देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। सभी नगर पार्षदों को इस प्रस्ताव का विरोध करना चाहिए। क्योंकि यह योजना चुने हुए प्रतिनिधियों यानी पार्षदों के अधिकार क्षेत्र में भी कुठाराघात है। 17 नवंबर को होने वाली नगर निगम की बैठक में सरकार का यह प्रस्ताव अनुमोदन के लिए लाया जा रहा है। सरकार की यह योजना उज्ज्वला योजना तर्ज पर नागरिकों से छल करने वाली है। इसमें शुरू में पांच रुपये प्रति वर्ग गज संस्थाओं को मेंटेनेंस के लिए देने का वादा किया जा रहा है। पिछले अनुभव बताते हैं कि सरकार व निगम जिस जिम्मेदारी से भागना चाहती है, उसमें इसी प्रकार ग्रांट देने के वादे करती है। बाद में धीरे-धीरे ग्रांट से हाथ खींच लेती है। इस योजना का खास तौर पर इन कार्यों को वर्तमान में अंजाम दे रहे सफाई कर्मियों पर सबसे नकारात्मक असर पड़ेगा। क्योंकि वो रोजगार से बाहर कर दिए जाएंगे व उनके घरों में रोटी के लाले पड़ जाएंगे। आरडब्ल्यू को भी इस झांसे में नहीं आना चाहिए। क्योंकि यह प्रबंधन हर जगह विफल हुआ है। जब नागरिक इनका टैक्स भर रहे हैं तो ये सुविधाएं उनसे क्यों छीनी जा रही हैं। अगर निगम प्रशासन या सरकार इस फैसले को वापिस नहीं लेती तो सीपीआईएम आने वाले समय में इसके खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर प्रीत सिंह, कामरेड राजकुमारी दहिया, विनोद, लाभ सिंह हुड्डा, अर्जुन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed