फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CPI will organize workers' conferences in all the districts by the end of June

Rohtak News: सीपीआई की ओर से जून के अंत तक सभी जिलों में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन

Sun, 23 Jun 2024 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
CPI will organize workers' conferences in all the districts by the end of June
रोहतक। शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी की बैठक जसबीर कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। यहां पार्टी ने विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ने का फैसला लिया। पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य निलोत्पल बसु और केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉ. के हेमलता भी बैठक में शामिल रहीं।
विज्ञापन

पार्टी राज्य सचिव सुरेंद्र मलिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने विधानसभा की 46 सीटों पर गठबंधन ने लीड ली है। विस चुनाव में यह लीड कायम रहे, इसके लिए गठबंधन की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पहल करनी चाहिए। सभी धर्मनिरपेक्ष और सेक्युलर पार्टियों को साथ लेकर आगामी विस चुनाव में उतरना चाहिए। यदि इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो सीपीआई (एम) अन्य लेफ्ट पार्टियों को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसके लिए सभी जिलों में जून के अंत तक कार्यकर्ता सम्मेलन किए जाएंगे।
विज्ञापन


बसु ने कहा कि देश के स्तर पर इंडिया गठबंधन बनने के कारण ही लोकसभा में भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में पर्चा लीक व परीक्षा घोटाला आम बात हो गई है। नेट रद्द होना भाजपा सरकार की अक्षमता को जाहिर करता है। यह बेहद गंभीर मसला है कि नीट में 720 में से 720 अंक लेने वाले 6 छात्र बहादुरगढ़ के एक ही केंद्र के परीक्षार्थी थे जो भाजपा नेता का स्कूल है। हरियाणा सरकार इसकी जांच नहीं कर रही जबकि बिहार और गुजरात सरकार अपने यहां हुई अनियमितताओं की जांच कर रही है। पार्टी मांग करती है कि इसकी पूरी जांच हो और दोषियों को सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed