फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cows died due to electric current on Kanina Gahra Road, villagers angry

Rohtak News: कनीना गाहड़ा रोड पर करंट से गोवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 02 Sep 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cows died due to electric current on Kanina Gahra Road, villagers angry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल कनीना से गाहड़ा रोड स्थित एक निजी संस्थान के कार्यालय के पास करंट की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। हादसे से ग्रामीणों में गहरा रोष है। लोगों ने कहा कि यह बिजली निगम की लापरवाही का नतीजा है और बरसात के मौसम में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग को अनेक बार ढीले तारों और खंभों की जर्जर हालत के बारे में अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। समाजसेवी नीरज यादव, भरपूर यादव, जितेंद्र यादव ने विभाग को चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि इस बार विभाग वादों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन


वहीं, एसडीओ उमेश कुमार ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली गोवंश का उपचार करवाया लेकिन गोवंश नहीं बचा। उसका अंतिम संस्कार करवाया दिया गया हैं। किसी भी स्थान पर ढीले तार या कोई समस्या नजर आए तो तुरंत विभागीय कार्यालय में आकर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed