फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Court bans re-appointment for the post of director, question raised regarding the post of director

Rohtak News: शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक को मिल सकता है एमडीयू खेल निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Court bans re-appointment for the post of director, question raised regarding the post of director
रोहतक। एमडीयू का खेल जगत में नाम रोशन करने वाले खेल विभाग के निदेशक पद विवादों में घिर गया है। निदेशक पद से सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल की पुनर्नियुक्ति ईसी में पहुंचे एजेंडे पर कोर्ट की स्टे के चलते रोक दी गई है। ऐसे में इस पद की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा विभाग के किसी शिक्षक को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में देने की तैयारी है। यही नहीं, निदेशक पद की स्वीकृति को लेकर भी सवाल उठे हैं। इस संबंध में कुलपति व कुलसचिव को शिकायत भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

खेल विभाग में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए नया नेतृत्व एमडीयू प्रशासन की बड़ी परेशानी बन गया है। निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल की पुनर्नियुक्ति भी फिलहाल रोक दी गई है। इस पद पर उनकी पुनर्नियुक्ति के लिए ईसी की बैठक में भी एजेंडा शामिल किया गया था। फिलहाल कोर्ट की अगली कार्रवाई तक मामला अटक गया है। ऐसे में विवि प्रशासन को सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी अन्य अधिकारी को निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपनी होगी। यह जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा विभाग के किसी शिक्षक को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निदेशक पद की नहीं है स्वीकृति
एमडीयू में निदेशक पद है, यह अपने आपमें सवाल है। इस पद के लिए अब तक कोई योग्य उम्मीदवार ही नहीं आया है। अब तक सहायक निदेशक को ही इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी, जबकि यह नियमों के विरुद्ध है। निदेशक पद पर न तो किसी को सीधी भर्ती की जा सकती है न ही बगैर विज्ञापन या सूचना सार्वजनिक किए भर्ती। यही नहीं, पुनर्नियुक्ति भी नहीं की जा सकती है। ऐसे में निदेशक पद पर नियुक्ति खुद सवाल खड़े कर रही है। वित्तीय अनियमितताएं भी सामने आई है। इस बारे में भी अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। इसमें वित्तीय दस्तावेज गायब होने के बारे में भी चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जयपाल, सदस्य, खेल बोर्ड, एमडीयू


खेल निदेशक पद पर पुनर्निनियुक्ति मामला कोर्ट के आदेश पर रोका गया है। अगली तारीख पर फैसले के हिसाब कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। निदेशक पद की स्वीकृति या अन्य कोई मुद्दा नहीं है। फिलहाल व्यवस्था बनाने के लिए किसी अन्य जिम्मेदारी दी जा सकती है।
डॉ. गुलशन तनेजा, कुलसचिव, एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed