फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused stated he was under the influence of alcohol and killed his wife following an argument.

Rohtak News: आरोपी बोला शराब के नशे में था पत्नी के बहस करने पर की हत्या

Tue, 29 Sep 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The accused stated he was under the influence of alcohol and killed his wife following an argument.
सोनीपत। खेत में बने कमरे में पत्नी की कस्सी व नुकीले हथियार से हमला कर हत्या करने के आरोपी उसके पति नरेश को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह शराब के नशे में था। उसकी पत्नी बहस करने लगी तो उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि गांव रहमाणा निवासी सुमेर ने शनिवार को मोहाना थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 15-20 दिन पहले धान में स्प्रे के काम के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले नरेश मांझी, उसकी पत्नी राजवंती (32) अपने दो बच्चे के साथ उनके खेत में आए थे।
विज्ञापन

वह सिटावली रोड स्थित खेत में बने कमरे में रह रहे थे। उन्होंने कई बार नरेश को शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करते देख था। राजवंती ने भी उन्हें कहा था कि नरेश पैसों को लेकर उसके साथ विवाद करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि कमरे के पीछे धान के खेत में राजवंती का शव पड़ा था। उनके सिर, चेहरे, पेट के पास चोट के निशान थे। सुमेर ने नरेश पर हत्या का शक जताया था।
आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में शराब के नशे में होने व पत्नी के उस दौरान बहस करने के चलते वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed