फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation started digging to make 181 shops

निगम ने 181 दुकानें बनाने के लिए खोदाई शुरू की

Mon, 14 Mar 2022 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Corporation started digging to make 181 shops
रोहतक। नगर निगम ने हुडा से खरीदी जमीन पर 181 दुकानों का निर्माण करने के लिए खोदाई शुरू करा दी है। सितंबर-अक्तूबर तक निर्माण करके हिसार रोड के चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को शिफ्ट करना तय किया है।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड बनने के बाद हिसार रोड पर जाम की समस्या पैदा हो गई। इसका निदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने मार्ग के चौड़ीकरण की घोषणा की। चौड़ीकरण की जद में पुरानी सब्जी मंडी की 108 और हिसार रोड की 73 दुकानें आ रही हैं। इन दुकानों को नजदीक में शिफ्ट करने के लिए निगम ने हुडा से जमीन खरीदी है। पुरानी सब्जी मंडी के 103 किरायेदार दुकानदारों को मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत मलिकाना हक दिया जाएगा जबकि हिसार रोड के दुकानदारों को स्थानांतरित। इसके चलते नगर निगम ने दोनों तरफ की 181 दुकानों को बनवाने का काम शुरू कर दिया है। इनको बनाने का लक्ष्य सितंबर-अक्तूबर रखा गया है। हिसार रोड के प्रधान श्यामलाल सचदेवा ने बताया कि निगम ने दुकानें बनवाने के लिए शनिवार से खोदाई शुरू कर दी है। छह माह में सभी दुकानें बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed