फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation's team will hit the road today to remove illegal hoardings

अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए आज सड़क पर उतरेगी निगम की टीम

Mon, 04 Oct 2021 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation's team will hit the road today to remove illegal hoardings
शहर के चौक-चौराहों और प्रमुख रास्तों पर लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम की टीम सोमवार को अभियान चलाने सड़कों पर उतरेगी। सुबह 11 बजे से भू-संपत्ति अधिकारी के नेतृत्व में दो टीमें अवैध होर्डिंग्स उतारेंगी और होर्डिंग्स लगाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

नगर निगम की यह कार्रवाई अमर उजाला के अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत होगी। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी कि शहर के प्रमुख रास्तों पर अवैध होर्डिंग्स लगे हैं। डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे अवैध होर्डिंग्स से अटे हैं। इसकी वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। यही नहीं, इनकी वजह से शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। इस मामले को नगर निगम के आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ में काफी गंभीरता से लिया। शनिवार को संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार के साथ बैठक करके स्पष्ट निर्देश दिए कि सोमवार से शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ सख्त से सख्त अभियान चलना चाहिए। नगर आयुक्त के आदेश के तहत रविवार को संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने कैंप कार्यालय पर भू-संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र गोयल के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि सोमवार की पूर्वाह्न 11 बजे हर हाल में अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए टीम सड़क पर उतर जानी चाहिए। शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग्स से लगे हैं, उनको हटाया जाए। यदि कहीं भी अवैध होर्डिंग्स लगा दिखा तो प्रभावी रूप से टीम के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त आयुक्त ने कहा है कि न सिर्फ अवैध होर्डिंग्स उतारे जाएं बल्कि होर्डिंग्स लगाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed