फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Controversy over naming of Sonipat stand, AAP workers sitting on dharna

Rohtak News: सोनीपत स्टैंड के नामकरण को लेकर विवाद, धरने पर बैठे आप कार्यकर्ता

Sun, 04 Jun 2023 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Controversy over naming of Sonipat stand, AAP workers sitting on dharna
सोनीपत स्टैड पर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता। संवाद
रोहतक। शहर के सोनीपत स्टैंड चौक के सुंदरीकरण को लेकर बवाल हो गया है। चौक पर शहीद उद्यम सिंह के चिह्न की जगह मटका रखने के विरोध में शनिवार दोपहर आम आदमी पार्टी के कार्यालय सड़क के ऊपर ही धरना देकर बैठक गए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह शहीद उद्यम का सिंह अपमान है। दूसरी तरफ सेठ किशनदास ट्रस्ट के अध्यक्ष व मेयर मनमोहन गोयल का कहना है कि चौक का नाम शहीद उद्यम सिंह चौक ही रहेगा। बेवजह का विवाद खड़ा किया जा रहा है। देर रात तक आप कार्यकर्ता चौक पर ही जमा थे, जहां पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल के पिता सेठ किशन दास प्रदेश सरकार में 1996 में मंत्री रहे। साथ ही दो बार भाजपा के पितामह माने जाने वाले डॉक्टर मंगलसेन को दो बार हराया। अब मेयर मनमोहन गोयल भाजपा में हैं। अब सेठ किशन दास ट्रस्ट की ओर से सोनीपत स्टैंड का आंबेडकर चौक से लेकर सुभाष चौक तक सुंदरीकरण कराया जा रहा है। साथ ही सोनीपत स्टैंड पर पूर्व मंत्री की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका मुख्यमंत्री के हाथों अनावरण करवाया जाना है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री से समय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय ने लगवाया चौक के बीचोंबीच मटका, आप कार्यकर्ता शहीद का अपमान बताकर बिफरे
सोनीपत स्टैंड स्थित चौक का नाम शहीद उद्यम सिंह के नाम पर है। साथ ही यहां पर शहीद की याद में चिन्ह लगाया हुआ था। सुंदरीकरण के नाम पर उस चिन्ह को हटाकर गोल चक्कर को नया रूप दिया गया है। साथ ही गोल चक्कर को नया रूप देकर बीचोंबीच मटका रखा हुआ है। इससे नाराज आप कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि यह शहीद उद्यम सिंह का अपमान है।

सड़क के बीचोंबीच से हटवाया पुलिस ने टेंट
सोनीपत स्टैंड शहर के व्यस्त चौक में से एक है। शनिवार दोपहर आप के प्रदेश सचिव लवलीन टूटेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोनीपत स्टैंड पर पहुंचे और टेंट लगाकर सड़क के बीचोंबीच धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने टेंट को यह कहकर हटवा दिया कि इससे रोड जाम हो जाएगा। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से वे अपना विरोध जता रहे हैं। आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र व सिविल लाइन थाना प्रभारी विपिन मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक आप कार्यकर्ता चौक पर ही बैठे हुए थे।

शहीद उद्यम सिंह की प्लेट और चिह्न को हटाकर मटका रख दिया गया। कहीं निगम मटका चौक नाम रखना चाह रहा है। ऐसा नहीं होने देंगे। शहीद उद्यम सिंह की नेम प्लेट व चिन्ह दोबारा लगाया जाए।

लवलीन टूटेजा, प्रदेश सचिव आम आदमी पार्टी

सोनीपत स्टैंड पर चौक का नाम शहीद उद्यम सिंह चौक ही रहेगा। उनकी तरफ से केवल चौक का सुंदरीकरण कराया गया है। बेवजह हंगामा किया जा रहा है, जो उनकी समझ से बाहर है।
मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम व अध्यक्ष सेठ श्रीकिशनदास ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed