फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Contractor's henchmen beat him up by posing as CIA police, snatched Rs. 35000, case registered

Rohtak News: सीआईए पुलिस बनकर ठेकेदार के गुर्गों ने पीटा, छीने 35 हजार, केस दर्ज

Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Contractor's henchmen beat him up by posing as CIA police, snatched Rs. 35000, case registered
रोहतक। किराना स्टोर संचालक अनिल के शास्त्री नगर स्थित घर में सोमवार रात सीआईए पुलिस बताकर घुसे सात-आठ युवकों ने घर की तलाशी ली। उस वक्त पार्टी चल रही थी। उसमें शामिल दोस्त को कार में डाल ले गए। उससे 35 हजार रुपये छीनकर हिसार रोड पर उतार कर भाग निकले। शहर थाना पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनिल के मुताबिक, हमारी घर में ही किराने की दुकान है। सोमवार रात करीब आठ बजे उनका भाई कुलदीप अपने दोस्त रणबीर निवासी भैंसरू कलां व जगमेंद्र निवासी शास्त्री नगर के साथ पार्टी कर रहा था। तभी, बोलेरो व सफेद रंग की कार में सात-आठ युवक आए और घर में घुस गए।
विज्ञापन

पूछने पर पुलिस की सीआईए द्वितीय टीम बताकर घर की तलाशी ली। कुछ नाजायज नहीं दिखा तो पार्टी के लिए रखी शराब की फोटो खींचने लगे। विरोध पर रणबीर सिंह को उठाकर कार में डाल लिया। कुलदीप को उठाने लगे तो भाई की पत्नी व भतीजी ने छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक उसे लेकर चले गए। रास्ते में रणबीर की पिटाई की और उसकी जेब से 35 हजार रुपये निकाल लिए। धमकी देते हुए हिसार रोड पर उसे उतार कर भाग गए। अनिल के मुताबिक, उन्होंने सीआईए द्वितीय से पता किया तो मालूम चला कि उनके यहां से कोई नहीं गया।

जानकारी करने पर पता लगा कि ये ठेकेदार के गुर्गे थे। फिलहाल शहर थाना पुलिस ठेकेदार और उसके गुर्गों की पहचान करने में लगी है।
लाखनमाजरा में भी पुलिस बताकर घुसे लोग, जांच कर रही सीआईए
सीआईए द्वितीय प्रभारी सतीश के मुताबिक शास्त्री नगर ही नहीं, लाखन माजरा में भी एक घर में घुसे लोगों ने सीआईए के नाम का दुरुपयोग किया है। इसकी भी शिकायत आई है। दोनों प्रकरणों की जांच की जा रही है। जरूरत हुई तो सीआईए भी अलग से मुकदमा लिखाएगी। पुलिस को बदनाम करने वालों पर कड़़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed