{"_id":"68b60994d07325506504ae6b","slug":"contract-employees-demanded-salary-for-the-strike-period-rohtak-news-c-17-roh1020-719426-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनुबंधित कर्मचारियों ने मांगा हड़ताल के कार्यकाल का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनुबंधित कर्मचारियों ने मांगा हड़ताल के कार्यकाल का वेतन
Tue, 02 Sep 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल मोड़ पर देवी लाल पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी। स्रोत : कर्म
रोहतक। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को भारी बारिश के बावजूद जारी रही। मेडिकल मोड़ पार्क में सोमवार को सविता, कर्मचारी ज्योति, कर्मचारी अनिल व दिनेश 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारी खुद को एचकेआरएन में शामिल कराने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। इसमें बैरर, डाटा ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, माली, ड्राइवर व अन्य समेत 1271 कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर नाराजगी जाहिर की।
कर्मचारियों ने प्रशासन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जल्द कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल करने की अपील की है। इससे वे अपनी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित कर पाएंगे। साथ ही हड़ताल के कार्यकाल के वेतन की भी मांग की है।