Accident in Rohtak: नयाबांस के पास हाईवे से नीचे गिरा कंटेनर, चालक की मौत, परिचालक गंभीर
झज्जर-सोनीपत हाईवे पर सोमवार तड़के चार बजे हादसा हुआ। 37 वर्षीय मोहन सिंह राजस्थान के अजमेर जिले के गांव सोनियाना का रहने वाला है। कंटेनर अहमदाबाद से माल लेकर गाजियाबाद जा रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में झज्जर-सोनीपत नेशनल हाईवे पर नयाबांस गांव के नजदीक सोमवार तड़के अहमदाबाद से गाजियाबाद जा रहा कंटेनर ओवरब्रिज से नीचे आ गया। नीचे दबने से चालक राजस्थान स्थित अजमेर जिले के गांव सोनियाना निवासी मोहन सिंह (37) की मौत हो गई। जबकि उसी के गांव का परिचालक हुकम सिंह (26) घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक कंटेनर के आगे गाय आने से हुआ।
पुलिस के मुताबिक घायल हुकम सिंह ने बताया कि वे दो दिन पहले अहमदाबाद से कंटेनर में माल भरकर गाजियाबाद के लिए चले थे। कंटेनर सोमवार सुबह नयाबांस गांव के पास पहुंचा। हाईवे पर कुछ गाय बैठी थी। गायों को बचाने के लिए कंटेनर चला रहे मोहन सिंह ने कट मार दिया।
यह भी पढ़ें : Rohtak: पति तलवार दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया
इससे कंटेनर असंतुलित होकर हाईवे के बीच में बनाए गए होल के बीच में आ गिरा। मामले की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को काटकर शव बाहर निकाला गया। साथ ही घायल को पीजीआई में दाखिल कराया।
घायल ने बयान दिया है कि अचानक गाय सामने आने से हादसा हुआ। कंटेनर के चालक मोहन सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। - एएसआई बिजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी थाना सांपला