फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man arrested to threaten wife with sword in rohtak

Rohtak: पति तलवार दिखाकर देता था जान से मारने की धमकी, पत्नी ने पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया

Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Oct 2022 01:50 PM IST
सार

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। नशा करके वह उसके साथ मारपीट करता है। सुबह करीब आठ बजे भी उसे पीटा। परेशान महिला ने अपने भाई को अवगत कराया।

विज्ञापन
Man arrested to threaten wife with sword in rohtak
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में सांपला खंड के गांव हसनगढ़ में एक युवक अपनी पत्नी को घर में रखी तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। परेशान होकर पत्नी ने पुलिस बुलाकर उसे तलवार सहित पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। नशा करके वह उसके साथ मारपीट करता है। सुबह करीब आठ बजे भी उसे पीटा। परेशान महिला ने अपने भाई को अवगत कराया। भाई बहन के घर पहुंचा। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सांपला थाने से पुलिस की एक टीम महिला पुलिसकर्मी के साथ गांव में पहुंची। सबसे पहले आरोपी को काबू कर घर के अंदर रखी तलवार बरामद की। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी पति को काबू कर लिया। बरामद तलवार की लंबाई 2 फीट 3 इंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed