{"_id":"69b5d0be0407f4ed2809a0d3","slug":"consumers-must-get-illegal-connections-regularized-by-the-31st-jaswant-singh-rohtak-news-c-17-roh1020-823625-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक अवैध कनेक्शनों को मंजूर करवाएं उपभोक्ता : जसवंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक अवैध कनेक्शनों को मंजूर करवाएं उपभोक्ता : जसवंत सिंह
विज्ञापन
23-रोहतक के सिंचाई भवन में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते पंचक
रोहतक। पंचकूला जन स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से मुख्य अभियंता जसवंत सिंह ने शनिवार को जिले में विभाग की कार्यकारी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि 31 मार्च तक अवैध कनेक्शनों को मंजूर करवा लें, अन्यथा कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सिंचाई भवन में शनिवार को मुख्य अभियंता जसवंत सिंह ने जिला अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पानी के उपभोक्ताओं का बकाया काफी है जिसमें रोहतक के उपभोक्ताओं की राशि भी अधिक है।
इसकी रिकवरी के लिए टीम गठित कर तेज अभियान चलाया जाएगा। जसवंत सिंह कहा कि अकेले रोहतक शहर में ही करीब 7 करोड़ से अधिक पानी के बिल बकाया है।
कहा कि जिन्होंने कॉलोनियों में निजी व अवैध तरीके से पानी के कनेक्शन ले रखें वो उपभोक्ता समय रहते कनेक्शनों को विभाग से मंजूर करवाएं। ऐसा न करने पर विभाग की गठित टीमों की ओर से अवैध कनेक्शनों को काटा जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, उपमंडल अभियंता अनिल रोहिला, जिला सलाहकार अमरजीत कौर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।