फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Congress is anti-Dalit and OBC, Rahul should show this by declaring Selja as CM candidate: Smriti

कांग्रेस दलित व ओबीसी विरोधी, सैलजा को सीएम उम्मीदवार घोषित करके दिखाएं राहुल : स्मृति

Tue, 01 Oct 2024 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Congress is anti-Dalit and OBC, Rahul should show this by declaring Selja as CM candidate: Smriti
रोहतक। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि कांग्रेस दलित व ओबीसी विरोधी है। राहुल गांधी में हिम्मत है तो कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करके दिखाएं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कुमारी सैलजा का हाथ तो मिलवा दिया, लेकिन दिल मिले क्या? यह सब मजबूरी का मिलाप है। ईरानी सोमवार को रोहतक स्थित भाजपा के प्रदेश मीडिया केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में ईरानी ने कहा, अगर कांग्रेस दलित हितैषी है तो कुमारी सैलजा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित करती? राहुल गांधी के सैलजा और हुड्डा के हाथ मिलवाए जाने से संबंधित पूछे गए सवाल पर कहा, फोटो के लिए हाथ मिला लेने से उनके दिल नहीं मिल सकते। राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, वे कहते हैं कि उनकी यात्रा का परिणाम अच्छा हुआ था, लेकिन उसी यात्रा के परिणामस्वरूप आज वे विपक्ष में बैठे हैं। ईरानी ने कहा कि जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां खटाखट वादे बहुत हुए, लेकिन वादों की पूर्ति नहीं हुई, जनता की तिजोरी जरूर खाली हो गई।
विज्ञापन

गौतम अदाणी इतने भ्रष्ट तो उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा क्यों दिखाई देते हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के साथ रॉबर्ट वाड्रा दिखाई देते हैं, जिनका गौतम अदाणी के साथ अटूट नाता है। अगर अदाणी इतने ही भ्रष्टाचारी हैं तो गांधी परिवार के सदस्य उनके साथ क्यों घूम रहे हैं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए ईरानी बोलीं, वह कांग्रेस की ओर से अच्छे संस्कारों की अपेक्षा नहीं करतीं। प्रधानमंत्री ने जब कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य के विषय में पूछा, तो खरगे की टिप्पणी पर उन्हें बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ। कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी है, इसलिए पिछड़े समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं करती है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी समेत कई अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed