{"_id":"6935e0f66536e61f0508807e","slug":"congress-betrayed-the-farmers-tikait-remained-silent-kharak-rohtak-news-c-17-roh1019-774337-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने किया किसानों से धोखा, टिकैत की चुप : खरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने किया किसानों से धोखा, टिकैत की चुप : खरक
Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर खरक ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने गन्ने का मूल्य सिर्फ 270 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जबकि हरियाणा में 415 व यूपी में 400 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे साफ है कांग्रेस किसानों से धोखा कर रही है। इसके बावजूद खुद को किसान नेता बताने वाले नरेश टिकैत चुप हैं।
रविवार को जारी बयान में शमशेर खरक ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस प्रदेश में किसानों की हितैषी होने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक सरकार से बात नहीं करती। उन्होंने कहा कि टिकैत की आवाज केवल भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों सुनाई देती है जबकि कर्नाटक में किसानों के साथ इतना बड़ा अन्याय हो रहा है।