{"_id":"667384e41158b09b81062416","slug":"conductors-will-provide-water-to-passengers-in-roadways-buses-rohtak-news-c-17-roh1020-446839-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज बसों में यात्रियों को पानी पिलाएंगे परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज बसों में यात्रियों को पानी पिलाएंगे परिचालक
विज्ञापन
19सीटीके22... यात्रियों को पानी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए परिचालकों को कैंपर वितरित करते ट
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज बसों में अब यात्रियों को पानी की बोतल खरीदने की जरूरत नहीं है। बसों में अब सफर के दौरान परिचालक यात्रियों को पानी पिलाते नजर आएंगे। इसके लिए परिचालकों को पानी के कैंपर भी रोडवेज प्रशासन ने वितरित कर दिए हैं। अब सभी रोडवेज बसों में पानी से भरे कैंपर रखे जाएंगें। यह आदेश रोडवेज निदेशालय ने दिए है। रोडवेज निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्थानीय और लंबे रूट की रोडवेज बसों पर चालक और परिचालकों को यात्रियों को पानी पिलाने के लिए कहा है। उन्होनें प्रदेश के सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है, और उन्हें पीने के पानी की जरूरत पड़ती है। कई बार लोगों को पानी नहीं मिल पाता है और किसी यात्री के साथ छोटे बच्चे होते हैं तो उन्हें काफी परेशानी होती है। इस वजह से निदेशालय ने बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था करने के आदेश दिए है।
इस चीज पर अमल करते हुए बुधवार को महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, ट्रैफिक मैनेजर नवीन कुमार, मुख्य निरीक्षक कुलदीप कुमार, चालक निरीक्षक राजबीर ने सभी परिचालक और चालकों को पानी के कैंपर वितरित किए। इस मौके पर परिचालक अमित, परिचालक नरेश, ड्यूटी क्लर्क संदीप हुड्डा, विजय और प्रधान सुरेश नेहरा मौजूद रहे।