फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Complained to the police regarding the assault on the property tax surveyor

प्रॉपर्टी टैक्स सर्वेयर से मारपीट के मामले की पुलिस से शिकायत की

Fri, 03 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Complained to the police regarding the assault on the property tax surveyor
रोहतक। शीतल नगर गली नंबर-चार में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे कंपनी के सर्वेयर की पिटाई की शिकायत शिवाजी नगर थाना पुलिस से कर दी गई है। निगम आयुक्त ने मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र की 3.09 लाख प्रॉपर्टी का सर्वे करने वाली कंपनी गलतियों को सही करने और सर्वे नोटिस देने का काम कर रही है। जिसके लिए कंपनी का सर्वेयर प्रीतम 31 मई को वार्ड नंबर-21 के शीतल नगर गली नंबर-चार में गया था। सर्वेयर ने एक व्यक्ति से नाम, मकान नंबर और फोन नंबर पूछा तो उसने गाली-गलौज कर दी। सर्वेयर को खींचकर आरोपी घर में ले गया, जहां डंडे से पिटाई करते हुए जाति-सूचक शब्द कहे। नोटिस गिरने पर जब सर्वेयर जमीन से उठाने के लिए झुका तो फिर डंडा मार दिया। इसकी सूचना पर जेडटीओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनसे भी कहासुनी कर दी। आरोप लगाया कि सर्वेयर ने 1200 रुपये चोरी किए हैं। जब जेडटीओ ने अपनी तरफ से रुपये लौटाए तो आरोपी ने रुपये जेब से गिरने से बात कहते हुए अभद्रता की और फिर सर्वेयर से जाति सूचक शब्द कहे। इस मामले को उपायुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने काफी गंभीरता से लिया। सर्वेयर का शिकायती पत्र मिलते ही निगम आयुक्त ने शिवाजी नगर थाना पुलिस को पत्र लिखकर सर्वेयर के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed