फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Coming and going to Khatu Dham felt good...devotees danced on it.

Rohtak News: खाटू धाम आना-जाना मन्नै आच्छा लागै सै...पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 11 Nov 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Coming and going to Khatu Dham felt good...devotees danced on it.
-फोटो 51 : गायक राजू हंस के भजनों पर झूमते मंडल पदाधिकारी व अन्य।
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र के जौहरी नगर में स्थित राधे फार्म हाउस में शनिवार की रात श्री श्याम गुणगान मंडल की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 8वां श्याम वंदना महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेश जून के पुत्र सचिन जून, पूर्व विधायक नरेश कौशिक के पुत्र हिमांशु कौशिक और नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी मुख्य रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन

महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य दरबार, अंखड़ ज्योति, छप्पन भोग का प्रसाद, श्याम रसोई, सुंदर झांकियां व इत्र वर्षा रही। कार्यक्रम में पानीपत से राजू हंस, गाजियाबाद से किशोर वर्मा, दिल्ली से विष्णु गुप्ता व गीतू ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकार राजू हंस ने ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है, खाटू धाम आना-जाना मन्नै आच्छा लागै सै... जैसे भजन गाए। वहीं, गाजियाबाद से पहुंचे किशोर वर्मा ने भी बाबा के भजन गाए। दिल्ली से पहुंचे कलाकार विष्णु गुप्ता ने भी भजन प्रस्तुत किए। कलाकार गीत ने भी भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


श्री बालाजी मंदिर बहादुरगढ़ से श्रीश्री 1008 महंत गणेश महाराज व श्री श्याम मंदिर चुलकाना धाम के सेवक देवेंद्र पुजारी के सान्निध्य में यह महोत्सव मनाया गया। लोगों ने बाबा के भव्य दरबार में मत्था टेककर पूजा अर्चना की। महोत्सव में सुनील पंवार, अश्विनी वशिष्ठ, हरीश कौशिक, अनिल गुलिया, वेद प्रकाश, संगीत दीक्षित, विनित, सौरभ कौशिक, प्रदीप शर्मा, मनीष, गौरव, राहुल, संजय, जगपाल, मनोज, संदीप दहिया, मनीष कुमार, सीलक राम, दीपांशु के अलावा अन्य मौजूद रहे।

-फोटो 51 : गायक राजू हंस के भजनों पर झूमते मंडल पदाधिकारी व अन्य।

-फोटो 51 : गायक राजू हंस के भजनों पर झूमते मंडल पदाधिकारी व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed