{"_id":"65319c16571a599c5707fa04","slug":"colorful-inauguration-of-armscan-2023-at-pgims-rohtak-news-c-17-roh1018-275015-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआईएमएस में आर्म्सकान 2023 का रंगारंग शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआईएमएस में आर्म्सकान 2023 का रंगारंग शुभारंभ
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं कुलपति डॉ अनीता सक्सेना व अन्य। संवाद
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) में वीरवार से तीन दिवसीय नौवां एनुअल मेडिकल स्टूडेंट्स कांफ्रेंस 2023 (आर्म्सकान) का जोश के साथ रंगारंग शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। वहीं विद्यार्थियों को व्यक्तिगत प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान में करीब आठ जगह वर्कशाप का आयोजन किया गया था और इसमें 1200 से अधिक ने भाग लिया।
कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि तीन दिनों के बाद छात्र किसी भी मरीज को आपात स्थिति में संभालने के लिए अपने आपको सक्षम पाएंगे। संस्थान में इस वर्कशाप को आयोजित करने के लिए सभी ऑर्गेनाइजर बधाई के पात्र हैं। वर्कशाप में छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। कुलसचिव डॉ. एसके अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि इस कांफ्रेंस में कल्चरल गतिविधियों में भी हिस्सा लेने का अवसर मिलता है। कॉन्फ्रेंस में स्किल डेवलपमेंट होती है इसलिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। वहीं एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने कहा कि हमें विश्व की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हमें क्लाइमेट चेंज का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मीठे व तेल का कम प्रयोग करते हुए खुद को स्वस्थ रखना चाहिए। डीन छात्र कल्याण डॉक्टर गजेंद्र सिंह नेसभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में 20 वर्कशॉप होंगी।
डेंटल वर्कशाप में हुए 150 रजिस्ट्रेशन
डॉ. हरनीत ने बताया कि डेंटल काॅलेज में आयोजित हुई वर्कशाप का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताया कि डेंटल कॉलेज में आयोजित हुई वर्कशाप उनके साथ डॉक्टर पंकज गहलोत, डॉ मन्नू राठी, डॉ मनीष अग्रवाल ने व्याख्यान देते हुए एडवांस इंप्लांटोलॉजी पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. हरनीत ने बताया कि विद्यार्थियों को हैंड्सआन ट्रेनिंग भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
कॉमेडी शो में लोटपोट हुए छात्र
डॉ. उमेश यादव ने बताया कि गुरुग्राम से आए कॉमेडियन विजय यादव ने स्टैंडअप कमेडी में अपने चुटकुलों से सभी को खूब हंसाया। पहले दिन मिस्टर व मिस ऑर्म्सकान प्रतियोगिता का पहला राउंड हुआ। इसमें 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए।