फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Election management committee Meeting In Rohtak

20 सीटों पर फंसा पेंच, नामांकन के आखिरी या एक दिन पहले भाजपा उतारेगी प्रत्याशी

Sun, 29 Sep 2019 03:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
BJP Election management committee Meeting In Rohtak
सीएम मनोहर लाल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

रोहतक में सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन सीटों पर मंथन हुआ, जहां कई दावेदार होने की वजह से पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में तय हुआ कि पहली सूची रविवार शाम या सोमवार सुबह जारी होगी, जिसमें 60 से ज्यादा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन


वहीं उन 20 सीटों पर नामांकन के आखिरी या उससे पहले दिन ऐन वक्त पर टिकटों की घोषणा की जाएगी, जिन पर कई दावेदार होने के कारण पेंच फंसा है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर, सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल, भिवानी से सांसद धर्मबीर, रोहतक के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, करनाल से सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री ओपी धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार व दूसरे मंत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed