फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM Flying scrutinized records in PGI

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग ने पीजीआई में खंगाला रिकॉर्ड

Sat, 24 May 2025 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
CM Flying scrutinized records in PGI
रोहतक। पीजीआई में निजी कंपनी के तहत काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन, हाजिरी व गलत उपस्थिति के नाम पर किए गए घोटाले में शुक्रवार को भी सीएम फ्लाइंग की जांच जारी रही। पीजीआई पहुंची टीम ने वहां संंबंधित कंपनी से जुड़े दस्तावेज जुटाने के लिए तीन घंटे रिकॉर्ड खंगाला। पीजीआई में 1100 से अधिक बैरर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व मिसलीनियस पदों पर कर्मचारी ठेके के तहत काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी खुद को हरियाणा काैशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) में शामिल होने की मांग कर रहे थे। इसके चलते कंपनी ठेकेदार ने इन्हें काम से हटा दिया। मामले में शिकायत की गई। इसमें 50 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किए जाने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी सीएम फ्लाइंग पीजीआई पहुंची। यहां ठेकेदार व उसके कर्मचारियों से मुलाकात की। केस से जुड़े दस्तावेज जुटाने के लिए रिकॉर्ड खंगाला। इसके बाद टीम वापस लौट गई। बता दें कि पीजीआई में करीब 50 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें निजी कंपनी व प्रशासन की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed