फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CM felicitated the three daughters who participated in the Commonwealth Games.

Rohtak News: कॉमनवेल्थ में भाग लेने वाली तीनों बेटियों को सीएम ने किया सम्मानित

Wed, 26 Aug 2026 09:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 26 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
CM felicitated the three daughters who participated in the Commonwealth Games.
57-संजना को सम्मान राशि देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कॉमनवेल्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जिले की तीनों बेटियों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया। मोरखेड़ी गांव की संजना ने भारोत्तोलन में, किशनगढ़ की निधि रानी ने डिसकस थ्रो में और रुड़की गांव की परवीन ने मुक्केबाजी में भाग लिया था।
पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में निधि और संजना पहुंची थीं। परवीन प्रशिक्षण में व्यस्त होने के कारण सम्मान समारोह में पहुंच नहीं सकी। संजना के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके पिता जितेंद्र का कहना है कि इन पैसों से बहुत मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ रकम से कर्ज चुकाऊंगा जबकि शेष राशि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खर्च करूंगा। निधि ने बताया कि वे इन पैसों को खेल पर ही खर्च करेंगी। उनका लक्ष्य आगामी प्रतियोगिताएं में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतना है।

57-संजना को सम्मान राशि देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत : परिजन

57-संजना को सम्मान राशि देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed