{"_id":"6927f3cb7ab532ac7905d308","slug":"cm-bhagwant-mann-and-sports-minister-gaurav-will-come-to-lakhan-majra-today-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मान और खेल मंत्री गौरव आज आएंगे लाखन माजरा, बास्केटबॉल खिलाड़ी के परिजनों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम मान और खेल मंत्री गौरव आज आएंगे लाखन माजरा, बास्केटबॉल खिलाड़ी के परिजनों से करेंगे मुलाकात
Thu, 27 Nov 2025 12:16 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:16 PM IST
सार
बास्केटबॉल खिलाड़ी के परिजनों से मिलने के लिए आज पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम लाखना माजरा आएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और सीएम भगंवत मान
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के लाखन माजरा गांव में बास्केटबॉल प्रैक्टिस के दौरान हुई 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हार्दिक राठी की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को शोक की लहर में डुबो दिया है। इस हृदयविदारक घटना के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता आज दोपहर साढ़े 12 बजे हार्दिक के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देंगे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
हादसे का दर्दनाक विवरण
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लाखन माजरा गांव के खेल स्टेडियम में हार्दिक अकेले प्रैक्टिस कर रहे थे। वे गेंद को नेट में डालने के लिए उछलकर रिंग को छूने का प्रयास कर रहे थे, तभी जंग लगे लोहे के पोल का पूरा ढांचा ढह गया और सीधे खिलाड़ी के सीने पर गिर पड़ा। पास में मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत पोल हटाया और उन्हें रोहतक के पीजीआई अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में यह भयावह क्षण कैद है, जिसमें हार्दिक की आखिरी चीख और तड़पते हुए गिरना साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
हार्दिक एक होनहार खिलाड़ी थे। वे बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की इंदौर अकादमी में चयनित थे और तीन सब-जूनियर नेशनल तथा एक यूथ नेशनल चैंपियनशिप में भाग ले चुके थे।
विज्ञापन