फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Clerks strike continues for 40th day

Rohtak News: लिपिकों का धरना 40वें दिन रहा जारी

Mon, 14 Aug 2023 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Clerks strike continues for 40th day
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले लिपिकों का धरना रविवार को 40वें दिन भी जारी रहा। साथ ही कर्मचारियों ने 23वें दिन क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष पांचाल ने की। सभी ने सहमति जताई कि स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाएगा और तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में चर्चा हुई कि सरकार आंदोलन दबाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन वह अपना हक लिए बिना पीछे नहीं हटेंगे। धरनास्थल पर महिला विंग की अध्यक्ष शर्मिला हुड्डा, जिला काॅर्डिनेटर नीतू गर्ग, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के राज्य प्रधान जगत सिंह नेहरा, पूर्व महासचिव व वर्तमान संगठन मंत्री स्वास्थ्य विभाग ओमपाल सिंह, महिला विंग की जिलाध्यक्ष मंजीत, बोहर से नंबरदार सभा के प्रधान चन्द्र नम्बरदार, जिला उपप्रधान संदीप दांगी आदि ने मंच से संबोधित किया। वहीं एआईयूटीयूसी की प्रदेश कमेटी ने सरकार से हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा प्रभाव से हटाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed