{"_id":"65ac2634b08a9236e804bef4","slug":"cleanliness-purifies-man-and-also-the-country-phanindranath-rohtak-news-c-17-roh1020-342208-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मनुष्य को पवित्र करती है और देश को भी : फणींद्रनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मनुष्य को पवित्र करती है और देश को भी : फणींद्रनाथ
Sun, 21 Jan 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
20सीटीके31..साप्ताहिक मंदिर में सफाई करते भाजपा नेता।स्रोत:पार्टी
रोहतक। प्रधानमंत्री ने आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साप्ताहिक मंदिर-स्वच्छता अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री ने दक्षिण के एक मंदिर से की थी। जिला मीडिया समन्वयक हरिओम मित्तल भाली ने बताया कि शनिवार बड़ा बाजार में महावीर मंदिर में जिला टीम ने जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका के नेतृत्व में मंदिर स्वच्छता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठनमंत्री फणींद्रनाथ शर्मा भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल मनुष्य की सफाई करती है बल्कि देश को स्वच्छ करती है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रभु श्रीराम के पुनः स्थापित होने के मौके पर साफ-सफाई पुण्य कार्य है। महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती ने कहा कि यह राममंदिर का 500 वर्षों का सपना पूरा हो रहा है। समाज प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों पर दीपक जलाएं और रोशनी भी करें। साथ ही सत्संग और अपने आराध्य का सिमरन भी करें।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका ने बताया कि मंदिर केवल हमारी आस्था ही नहीं अपितु एक जीवंत संस्कार है। भारतीय जीवनशैली की संस्कृति है। हमारा मान बिंदु है, हमारा स्वाभिमान है। हमारे आराध्य का पावन स्थान है। जहां हम मस्तक झुकाकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। यह हमारा सभी देशवासियों का सौभाग्य ही है हमें ऐसे आदर्श प्रधान सेवक मिले हैं। इस मौके पर अजय बंसल, स्वच्छता अभियान के सह-संयोजक राजेंद्र प्रसाद, विजय विज, प्रधान महाबीर मंदिर समिति, प्रवीण सहगल, नीरज खुराना, ललित मग्गू, वेदप्रकाश छाबड़ा, गुलशन शर्मा, दुआ साहब, मदन गुलाटी, राजकमल सहगल, सुरेश किराड़, आशा शर्मा, राजीव वजीर खोखर व रॉकी सहगल मौजूद रहे।