फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CISF sub-inspector killed in road accident

Rohtak News: सड़क हादसे में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
CISF sub-inspector killed in road accident
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित गांव बजाड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का नारनौल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सागरपुर निवासी अमित कुमार सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर दिल्ली में कार्यरत थे। वह शनिवार शाम अपनी कार से दिल्ली से सागरपुर अपने घर आ रहे थे। रात करीब 11 बजे बजाड़ मोड़ के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने ओवरटेक करते हुए कट मार दिया, जिससे बचने के चक्कर में अमित की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी पलटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed